रिपोर्ट श्याम सुन्दर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह का सख्त आदेश हरिद्वार जिले में नही बक्सा जए अपराधियों को
हरिद्वार : महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई कर रही किसी भी अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा हरिद्वार में पुलिस का डंडा सख्त है इसी क्रम में रुड़की सिविल लाईन कोतवाली में नाबालिग के अपहरण के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 476/25, पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस के द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। और तत्काल प्रभाव से पुलिस ने अपनी और से जांच शुरू कर दी थी।
महिला सुरक्षा और मित्रता सेवा सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
उक्त प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को निर्देशित किया गया की नाबालिक के अपहरण करता आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को भी आघा किया गया। और पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए पुलिस टीम हरियाणा पहुंची आरोपी को हरियाणा के हिसार, से हिरासत में लिया गया। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा) बताया पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। पुलिस द्वारा गठित टीम व गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी, कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे
