रिपोर्टर श्याम सुन्दर 7983374835

कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान
हरिद्वार:- उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार दिनांक 08/04/2026 की सांय को रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा गैस प्लांट क्षेत्र अंतर्गत बैरियर नं०-6, सलेमपुर चौराहा व आसपास के क्षेत्रों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों दूकानों और ढाबों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की और जुर्माना भी वसूला।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कितने लोगों के खिलाफ पुलिस के करवाई और कितना जुर्माना वसूला
पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 17 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया तथा कुल ₹4250/- की धनराशि वसूल की गई। साथ ही सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों जैसे दूकानों और ढाबों पर पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई साथ ही हरिद्वार पुलिस के द्वारा का साफ अल्टीमेटम दिया गया की कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता पाया जाता है तो उसे पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे
मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक,
व0उ0नि0 प्रदीप कुमार,
उ0नि0 चरण सिंह (चौकी प्रभारी),
अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत, हेड कांस्टेबल गोपीचन्द,
कांस्टेबल संजय बलूनी,
कांस्टेबल अजय कुमार
कांस्टेबल शीशपाल राणा
कांस्टेबलरूपेश चमोला
