रिपोर्टर श्याम सुन्दर
रुड़की के मंगलौर जैन धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजन भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुभारंभ किया गया।
मंगलौर , आपको बता दें की उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदेश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा नेता जनता के बीच जा रहें हैं। वही मंगलौर में प्रशिक्षण के दौरान रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ मधु ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को लगातार आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा आरक्षण दिया गया एवं सशक्तिकरण करने के लिए लगातार सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है। अंतिम छोर पर बैठे हर व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे इसको लेकर सरकार कार्य कर रही है। वही मंडल अध्यक्ष मंगलौर शोभित गुप्ता के द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है। और 2027 का चुनाव विकास कार्य के नाम पर भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी द्वारा बताया गया कि इस बार 2027 के चुनाव में मंगलौर का भी समीकरण बदलेगा और भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।भीम सिंह, नरेंद्र कर्णवाल, निशांत शर्मा, राममूर्ति, गीता शर्मा, हरीश भारद्वाज, ऋषिपाल बालियान, मास्टर नागेंद्र, दिनेश पंवार, आकाशदीप, अमन पाल, मुकेश भटनागर, मीरा कपिल, अंजू तिवारी, अतुल खत्री, अमरेश कश्यप, सतपाल सैनी, अरविंद गोयल, होमेन्द्र शारदा, विशु शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
