
रिपोर्टर श्याम सुन्दर 798337483
मंगलौर : हरिद्वार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से अनुपालन किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एक टीम को वारंटी की गिरफ्तारी तथा दूसरी टीम को अवैध शराब की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने पर लगया गया।
आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
जिसके फलस्वरुप दिनांक 3-04-26 को मंगलौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जब चेकिंग की गई तो आरोपी के पास से शराब के 60 पैकेट टेट्रा पैक बरामद हुए पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परिक्षत पुत्र आज़ाद निवासी ग्राम धमात पुरकाजी उत्तर प्रदेश बताया शराब तस्कर को पुलिस द्वारा कोतवाली मंगलौर में लाकर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
वही पुलिस की दूसरी टीम के द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाते हुए एक वारंटी रियासत अली पुत्र मुर्तजा निवासी पठानपुरा मंगलौर वाद संख्या-690/2019 धारा 135 विधुत अधि0 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए हुए शराब तस्कर एवं वारंटी दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा गठित टीम में शामिल रहे।
उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,
उपनिरीक्षक प्रवीण विष्ट,
हेड कांस्टेबल अमित शर्मा,
कांस्टेबल पंकज,
कांस्टेबल मोहन,
