लोकेशन रुड़की
संवाददाता श्याम सुन्दर
रुड़की के ग्राम बालू माजरा में आयोजित रुद्रा गुरु धाम का गुरु पूर्णिमा महोत्सव आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम बन गया। पूज्य रुद्रा गुरु जी के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अपने सद्गुरु का भव्य स्वागत किया और गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु जी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। अपने प्रेरणादायी संदेश में पूज्य रुद्रा गुरु जी ने मानव जीवन में गुरु के महत्व, सेवा, सदाचार, प्रेम और सनातन संस्कृति के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु गुरु भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए और गुरु जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित महाविशाल भंडारे में लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।
