
रिपोर्टर श्याम सुन्दर 7983374835
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 वारंटियों को धर दबोचा
मंगलौर : ऑपरेशन प्रहार का हरिद्वार जिले में बड़ा असर देखने को मिल रहा है ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था। एक टीम को वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 03 वारंटियों को धर दबोचा। इस्लाम पुत्र अजमत निवासी ग्राम मुण्डलाना, एसटी न0 47/2024 धारा 135 विधुत अधिनियम के कार्रवाई, आशु पुत्र धर्मपाल निवासी लिब्बरहेडी वाद संख्या- 826/25 धारा 120बी,379,411 आईपीसी , कादिर पुत्र आकिल निवासी ग्राम थिथौला। 517/2023 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई तीनों वारंटी काफी समय से माननीय न्यायालय से फरार चल रहे थे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर तीनों वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल है
उ0नि0 मनोज कठैत,
उ0नि0 अशोक सिरसवाल,
उ0नि0 उ0नि0 राकेश डिमरी,
हे0कानि0 शूरबीर सिह,
हे0कानि0 विकास,
कानि0 रोशन,
कानि0 राणा,
आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे
