रिपोर्ट श्याम सुन्दर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़

हरिद्वार एस एसपी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। और और मुखबिर तंत्र को भी पूरे अलर्ट रहने के निर्देशन दिए गए हैं
पुलिस और मुखबिर को अलर्ट रहने के निर्देश
रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य पुलिस टीम ने मारा छापा अवैध हथियार बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद
जिसके फल स्वरुप गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.03.2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे०पी०एस० टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला थाना रुड़की को हिरासत में लिया। जैसे ही पुलिस की ओर से छापेमारी की गई तो पुलिस को फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण और सामान भी बरामद किया है।
अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद
पुलिस की ओर से बरामद किए गए 6 अवैध तमंचे, 1 अधबनी पिस्टल, एक अधबनी 22 बोर राइफल, 22 बोर पाइप, पीतल का पाइप 30 बोर, 12 बोर, ऊपरी खाचा, एक मैगजीन 22 बोर , 38 खोखा कारतूस 22 बोर, 6 जिंदा कारतूस 22 बोर, एक जिंदा कारतूस 32 बोर, 3 खोखा कारतूस 32 बोर दो जिंदा कारतूस 12 बोर, पुलिस की ओर से अवैध सामान बरामद किया गया पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जांच शुरू कर दी
पुश्तैनी खराद (मशीन वर्क) का है आरोपी का काम, अपने हुनर का उठाया फ़ायदा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था।
पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास की की जा रही जानकारी
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस द्वारा गठित टीम में शामिल रहे। गंग नहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक मुनव्वर हसन, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल चालाक लाल सिंह आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे
