रिपोर्ट श्याम सुन्दर

हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, सीएससी सेंटर, होटल-ढाबों व कैफे आदि में अलग-अलग टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान पुलिस की और सें लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस की और से सत्यापन अभियान लगातार जारी
अभियान के क्रम में दिनांक 16/03/2026 को कस्बा भगवानपुर स्थित रेस्टोरेंट एवं कैफे का सत्यापन किया जा रहा था। सत्यापन के दौरान पेरिस कैफे/रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई, जहां दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए एक-दूसरे पर मारपीट पर उतारू थे।
शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में भगवानपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को लिया हिरासत में
मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस के सामने ही आमदा-फसाद हो गए।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की ओर से अपील
शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु समीर पुत्र नसीम, निवासी शाहपुर, दूसरा तनवीर पुत्र अलीम, निवासी डाडाजलालपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप, चौहान, कांस्टेबल रविन्द्र राणा, कांस्टेबल दीपक आदि मौजूद रहे।
