रिपोर्ट श्याम सुन्दर
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार जिले में पुलिस चला रही है अभियान

हरिद्वार : SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं से क्रुरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने के लिए दिए गए निर्देशों पर समूचे जनपद में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
क्रूरतापूर्वक गोवंश को छोटे हाथी में परिवहन करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही
सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 03 छोटे हाथी पकड़ कुल 07 आरोपी दबोचे
उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक-16.03.2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 07 गौवंशिय पशुओं को सकुशल बरामद किया। कस्बा भगवानपुर में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक छोटा हाथी चैक किया गया तो चालक सहित 02 व्यक्ति रियाज व अजय मौजूद थे। वाहन चैक करने पर डाले में 02 गोवंशीय पशु दयनीय दशा में मिले जिन्हे रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने मौजूद दोनों आरोपित को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत पुलिस लिया। न 2 नरवाला हरियाणा निवासी शिकायतकर्ता रणवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने 02 छोटा हाथियों से क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 05 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर चालकों सहित 05 आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया। चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंश का मैडिकल करवाया गया है।
वाहनों से कुल 07 गौवंश सकुशल बरामद, चिकित्सा अधिकारी से करवाया गया मेडिकल
उपरोक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। और आरोपीयों को गिरफ्तारी कर पूछताछ की गई तो आरोपीयों ने अपना नाम 1 रियाज पुत्र ईशा निवासी डोईवाला देहरादून,2 अजय पुत्र पप्पू निवासी देहरादून,3 सलीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर,4 शुभान पुत्र रियासत,5 अब्दुल हकीम पुत्र अयुब,6 सलमान पुत्र नफीस निवासी ग्राम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश, 7 आवेश पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सिकरोडा भगवानपुर पुलिस पूछताछ के बाद सभी 7 आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 03 छोटे हाथी पकड़ कुल 07 आरोपी दबोचे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक सुनील रमोला,
उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,
कानि० रविन्द्र राणा,
कानि० दीपक ममंगाई
आदि मौजूद रहे
