रिपोर्ट श्याम सुन्दर
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी योगेश कुमार को झबरेड़ा पुलिस ने दबोचा
झबरेड़ा : हरिद्वार एस एसपी का सख्त निर्देश वारंटी हो या फिर अपराधी हरिद्वार जिले में नहीं होगे बर्दाश्त हरिद्वार में लगातार चलाया जा रहा अभियान के तहत मा० न्यायालय हरिद्वार पुलिस को प्राप्त गैर-जमानती वारंट/कुर्की वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में झबरेड़ा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित वारंटी योगेश कुमार को, पुत्र विनोद निवासी मोलना जिसके विरुद्ध मा० न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिससे पुलिस वारंटी को दबोचने के लिए पुलिस उसके निवास स्थान पर पहुंची और आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर अपने साथ झबरेड़ा थाने में लाई जहां से आरोपी को मा० न्यायालय में पेश किया जा रहा है। और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम शामिल रहे
उपनिरीक्षक योगेश कुमार
हे0का0 रामवीर
