रिपोर्टर श्याम सुन्दर
4.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर लक्सर पुलिस ने दबोच
लक्सर , जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा (स्मैक/चरस/गांजा/अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही किए जाने के संबंध में लगातार हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर भारी पड़ रही है और किसी भी सूरत में जिले भर में अपराध और नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठित पुलिस द्वारा किया गया है और क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान व छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में दिनांक 26/03/2026 को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध को चेकिंग हेतु रोका गया और पुलिस द्वारा व्यक्ति की चेकिंग की गई तो उनके पास से पुलिस को 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई
4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद लक्सर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
साथ ही पुलिस ने पूछताछ की तो व्यक्ति के द्वारा अपना नाम गुलशन पुत्र पालू निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार उम्र लगभग 25 वर्ष बताया गया। जहां पुलिस द्वारा आरोपी को लक्सर कोतवाली लाया गया और आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग मु0अ0सं0 274/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक अजय कुमार,
हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार नागर,
कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे
