रिपोर्टर श्याम सुन्दर 7983374835
रुड़की के बाजूहेड़ी गांव में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री बालाजी जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाला जी महराज का 9वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया गया और साथ ही बाबा की भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुनीश सैनी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पिरान कलियर रविंद्र सैनी पूर्व प्रधान प्रधान ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आपको बता दें की रुड़की के बाजूहेड़ी गांव में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की और से हर वर्ष बाला जी जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। और हवन पूजन के साथ भक्तों को लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। श्री बालाजी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और रात्रि में बाबा का कीर्तन भी किया जाता है। वहीं संदीप सैनी भक्ति जी के द्वारा बताया गया की गांव बाजूहेड़ी में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से लगातार पिछले 9 वर्षों से बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाते आ रहे हैं और आगे भी मानते रहेंगे वहीं ट्रस्ट की ओर से गरीब निर्धन कन्याओं की शादी में भी सहयोग किया जाता है और समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

संदीप सैनी भगतजी के द्वारा आने वाले भक्तों के लिए आग्रह एवं सरकार से मांग की गई
वही संदीप भगत जी के द्वारा सरकार से भी निवेदन किया गया है कि 2 अप्रैल बालाजी जन्मोत्सव पर सरकारी छुट्टी की घोषणा सरकार की ओर से की जाएं।
मनीष सैनी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कलियर के द्वारा देशवासियों को बालाजी महाराज के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।

बाजूहेड़ी गांव में बालाजी महाराज के 9वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कलियर मुनीश सैनी के द्वारा बाबा का आशीर्वाद लिया गया एवं बताया गया कि यह हिंदू बाबा का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। और कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की भी अपील की है और प्रदेशवासियों को बालाजी महाराज के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी
रविंद्र सैनी पूर्व प्रधान बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर बोले

रविंद्र सैनी पूर्व प्रधान के द्वारा बताया गया कि कलयुग के सबसे बड़े भगवान बालाजी महाराज को माना जाता है। और इनकी पूजा अर्चना करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। और आज जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया है बड़े हर्ष की बात है। उन्होंने बाजूहेड़ी श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट को शुभकामनाएं दी।

