रिपोर्ट श्याम सुन्दर
पकड़ी गई स्मैक की बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपए के करीब
हरिद्वार : नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आपको बताते चलें की नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह का सख्त आदेश
नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने दिनांक 24-03-2026 चैंकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा और जब युवक की चैकिंग की गई तो युवक के पास से पुलिस को 12.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम हारुन पुत्र आलम निवासी पिरान कलियर उम्र लगभग 34 वर्ष बताई गई चैकिंग के दौरान पुलिस ने नशा तस्कर को रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी ज्वालापुर से पकड़ा।
नशा मुक्त अभियान को लेकर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई
जिसके विरुद्ध NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुलिस जांच में जुटी गई है की हारुन नामक युवक स्मैक कहां से लाया और कहा पर लेकर जा रहा है क्या कोई बड़े नशा तस्कर इसके पीछे है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुट गए हैं। और साथ ही युवक का आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाईं जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम में शामिल रहे
1-उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी
2-का0 दिनेश
3-का0 अनिल वर्मा
