रिपोर्ट श्याम सुन्दर
फरार वारंटी की तलाश में हरियाणा पहुंची रुड़की पुलिस वारंटी को दबोचा
रुड़की , हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह आने के बाद से लगातार अपराधियों एवं फरार वारंटी की धर पकड़ हेतु एस एसपी द्वारा पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है। और कहा की किसी भी अपराधी को जिले भर में बक्सा नहीं जाएगा। और साथ ही साथ पुलिस की ओर से चेतावनी भी दी गई है। कि अपराध करने वाले या तो सुधर जाए नहीं तो अपराधियों की सही जगह जेल में होगी। इसी क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस को प्राप्त निर्देश पर वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रुड़की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दिनाँक 23/03/26 को वारंटी पंकज शर्मा को धर पकड़ के लिए रुड़की पुलिस सिरसा हरियाणा पहुंची। जहां से पंकज शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी सिरसा हरियाणा उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया।
13 साल से फरार वारंटी को दबोचा, कोर्ट में किया जाएगा पेश
जो पिछले 13 सालों से लगातार न्यायालय से फरार चल रहा था। मुकदमा NBW/82/नोटिस वाद स0. 3945/2013 धारा 279/304 भादवि बनाम पंकज शर्मा मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहा था। फरार वारंटी को गिरफ्तार कर के पुलिस के द्वारा रुड़की लाया गया जहां वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किय जा रहा है।
पुलिस टीम शामिल रहे
अ0उ0नि0 प्रवीण कुमार,
हे0का0 बाबू राम
