रिपोर्ट श्याम सुन्दर
हरिद्वार पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा अवैध 54 पैकेट शराब सहित 01 आरोपित को मंगलौर पुलिस ने धर दबोचा
मंगलौर , एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित बॉर्डर और इलाकों में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्ति की चैकिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। और लगातार हरिद्वार पुलिस जिले भर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप लगातार सामने आ रहे हैं और अपराधियों एवं नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है। वही इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्राअंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिया गया। और लगातार मंगलौर पुलिस के द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आरोपित के कब्जे से 54 पैकेट ट्रेटा शराब बरामद विधिक कर्यवाही जारी
तथा बॉर्डर क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभावी करवाई करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके फलस्वरुप चैकिंग के दौरान दिनाक 23-03-26 को एक व्यक्ति को शराब के 54 पैकेट ट्रेटा कम्पनी सहित आरोपित को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघुवीर पुत्र कन्टू निवासी ग्राम नारसन खुर्द थाना कोत0 मंगलौर बताया गया। वही मंगलौर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत विधि कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में शामिल रहे।
हेड कांस्टेबल सुरेश रावत,
कांस्टेबल कानि0 सुधीर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
