रिपोर्ट श्याम सुन्दर
शांति भंग करने वालो को नही बक्शा जायेगा आपसी झगड़ा करने वाले 03 आरोपितों को लिया गया हिरासत में
मंगलौर पुलिस की ओर से की गई कारवाई
हरिद्वार : हरिद्वार जिले भर में लगातार पुलिस की ओर से जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हर अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं आगामी ईद को त्यौहार को लेकर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए दिनांक 15-03-2026 को लिब्बरहेडी गांव के पास कुछ व्यक्ति आपस में झगडा कर एक दूसरे पर मारपीट पर उतारू थे जिनको पुलिस की ओर से काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु आमदा फसाद रहे तथा मारपीट व झगड़ा पर उतारू हो रहे नदीम पुत्र इलियास, भूरा उर्फ इसराईल पुत्र इलियास, व जाहिद पुत्र ताहिर निवासी गांव लिब्बरहेडी को मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई घटना ने घाटे इसको देखते हुए पुलिस के पास और कोई चारा नहीं था पुलिस ने निम्न 03 व्यक्तियों के अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया। और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई। मौके पर पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे उप निरीक्षक मनोज कठैत, कानि0 पप्पू कश्यप, कानि0जफर, हो0गा0 मैनपाल आदि।
