रिपोर्ट श्याम सुन्दर
हरिद्वार जिले में लगातार पलिस द्वारा चलाया जा रहा संघन चकिंग अभियान जिसके परिणाम लगातार आ रहे समने

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस के द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान ज़िले भर में चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा हरिद्वार में अपराधियों की नो एंट्री हैं हरिद्वार एसएसपी ने नवनीत सिंह द्वारा साफ साफ निर्देश है की चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधियों पर पुलिस की नजर होनी चाहिए इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली पीड़ित व्यक्ति जो की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र नगला ऐमाद का रहने वाला है पुलिस को सूचना दी की कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) चालक को धक्का देकर कार लूट कर फरार हो गए जेसै ही सूचना मंगलौर पुलिस को मिली तो तत्काल प्रभाव से मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मयं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन और आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। सूचना मिली की भागने के आरोपियों ने ने एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी जिससे का के आगे का टायर भी फट गई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चारों ओर से घेर लिया खुद को गिरता देख आरोपी लाइब्रेरी फ्लाईओवर के पास कर को छोड़कर खेत की ओर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन कड़ी मस्कट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूटी हुई कार भी बरामद कर ली। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई नेक्सोन कार अपने कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया।

एस एसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा निर्देशित
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देशित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई थी पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलोर क्षेत्र में छुपा हुआ था जो की नेक्सोन कार लूटकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे मंगलौर पुलिस द्वारा घेराबंदी करके दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर सोनीपत हरियाणा बताया पुलिस जांच में लगभग आधा दर्जन मुकदमे नीरज के ऊपर पाए गए।
आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा
2.मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा
3.मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी – थाना मुरथल
4.मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम – थाना राय, सोनीपत
5.मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी – थाना मुरथल
6.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस – थाना मंगलौर
आरोपी निरज के पास से पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान लूटी हुई नेक्सोन कार, मोबाइल फोन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक: अमरजीत सिंह
वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व.उ.नि.): मनोज गैरोला
उपनिरीक्षक (उ.नि.): प्रवीण विष्ट
उपनिरीक्षक (उ.नि.): हेमदत्त भारद्वाज
हेड कांस्टेबल: अमित शर्मा
कांस्टेबल: अरविन्द
कांस्टेबल: सुधीर
कांस्टेबल: विनोद
कांस्टेबल: नरेश
