रिपोर्ट श्याम सुन्दर
अभिलेख, आर्म्स-एम्युनिशन व साफ-सफाई का किया गहनता से किया गया निरीक्षण

क्राइम किट, फिंगरप्रिंट किट व नारकोटिक किट के प्रयोग पर दी कार्यशाला

एसपी देहात शेखर चन्द सुयाल के द्वारा आज दिनांक 14/03/2026 को थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, आर्म्स-एम्युनिशन, मालखाना व्यवस्था एवं साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए क्राइम किट, फिंगरप्रिंट किट का अपराध स्थल पर प्रभावी प्रयोग तथा नारकोटिक किट के उपयोग के बारे में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
मंगलौर क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी, थाना प्रभारी झबरेड़ा अजय शाह ,एस आई रविन्द्र सिंह ,एस आई जय सिंह राणा ,लखनोता चौकी प्रभारी रोहित , इकबालपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार, प्रमोद, रणवीर सिंह, मुकेश तौमर, होमगार्ड अंकित कुमार ,
