एक बार फिर हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर भारी पड़ी हुक्का गैंग का सदस्य को कड़ी मस्क़त के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन दिनों पहले हुएं हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था फरार कड़ी मस्कत के बाद हुक्का गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दुष्प्रचार करता था हुक्का गैंग पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार अपराध और अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस लगातार भारी पड़ रही नवनियुक्त एस एसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी प्रकार से हरिद्वार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा अपराध करने वाले सुधार जाएं नही तो होंगे जेल के भीतर।अपराध और अपराधिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस लगातार पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें लक्सर पुलिस ने हुक्का गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया गया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सालम पुत्र जहीर हसन निवासी थाना क्षेत्र कोतवाली मंगलौर बताया। आज दिनांक 13/03/2026को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी पुलिस टीम के साथ ग्राम भूरनी क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम भूरनी से आगे टॉर्च की मदद से चेकिंग के दौरान पुलिस को कुआंखेड़ा की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक अचानक ब्रेक लगाकर मोटरसाइकिल को जल्दी-जल्दी में वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। संदिग्ध ने पूछताछ में उसने अपना नाम सालम पुत्र जहीर हसन निवासी घिस्सोपुरा थाना मंगलौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हुक्का गैंग का सदस्य है और गैंग के लिए अवैध असलहों की सप्लाई भी करता है।आरोपी ने यह भी बताया कि गैंग द्वारा एक युवक से वीडियो क्लिप के आधार पर पैसों की मांग की जा रही थी। इसी विवाद के चलते दिनांक 10/03/2026 की रात गैंग के सदस्यों ने दो मोटरसाइकिलों से नगला खिताब, लक्सर पहुंचकर एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग भी की थी। इस दौरान आरोपी घर में घुसकर भी फायरिंग करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना लक्सर में 243/2026 धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं अब लक्सर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, मुख्य आरक्षी मीनान आदि
