रिपोर्ट श्याम सुन्दर
मा0 न्यायालय के आदेशानुसार 01 महिला वारण्टी को किया गिरफतार
हरिद्वार : माननीय न्यायालय से वंचित वारंटियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाने के संबंध में न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है इसी क्रम में मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों की तामील में थाना कनखल पुलिस द्वारा 01 महिला निवासी ग्राम अजीतपुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हरिद्वार जिले में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त निर्देश अपराध नहीं होगा बर्दाश्त
वही हरिद्वार एस एसपी नवनीत सिंह द्वारा साफ स्पष्ट कर दिया गया है कि जिले भर में अपराधियों एवं अपराधिक गतिविधियां करने वाले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक,
म0कानि0 सुमन राणा,
होमगार्ड मधु सैनी,
