रिपोर्टर श्याम सुन्दर
उत्तराखंड राज्य में एलपीजी और गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफरातफरी की स्थिति न बने, इसके लिए उत्तराखंड सरकार लगातार निगरानी बनाए हुए है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में गैस और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि आपूर्ति व्यवस्था की पूरी समीक्षा कर ली जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी ऐसी स्थिति न बने जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो।

मुख्यमंत्री के अनुसार
उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का आकलन कर लिया है। फिलहाल राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है।
धामी ने आगे यह भी कहा
कि यह चुनौती केवल किसी एक राज्य या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर कई तरह की परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके बावजूद देश में आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है, जिससे देश के साथ-साथ राज्यों में भी गैस आपूर्ति प्रभावित न हो। राज्य सरकार भी लगातार इस पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में भी सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
